भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है। तथा भारत का दक्षिण का भूभाग उत्तर में चौड़ा है और 22० उत्तरी अक्षांश से हिंद महासागर की ओर संकरा होता गया है। और भारत के पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है
याम्योत्तर :– अतः 82०30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है
याम्योत्तर उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर, दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।
उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
यह बन अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों पश्चिमी घाटों तक सीमित है उष्णकटिबंधीय वर्षा वन लक्षदीप,अंडमान और निकोबार दीप समूह असम के ऊपरी भागों तथा तमिलनाडु के तट तक सीमित है। यहां 200 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा होती है यहां बच्चों की ऊंचाई 7 मीटर या अधिक होती है।
- एक सींग वाले गैंडे असम तथा पश्चिम बंगाल के दलदली क्षेत्र में मिलते हैं।
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
यह भारत में सबसे बड़े भाग पर फैले हैं। यहां वर्षा 70 सेंटीमीटर और 200 सेंटीमीटर तक होती है ।
मग्रोव वन
यह बनस्पति तटवर्तीय क्षेत्रों में जहां ज्वार भाटा आते हैं कि सबसे महत्वपूर्ण वनस्पति है मिट्टी और बालू इन तटों पर एकत्रित हो जाती है घने मैग्रोव एक प्रकार की वनस्पति है जिसमें पौधों की जड़े पानी में डूबी रहती हैं गंगा –ब्रह्मपुत्र डेल्टा भाग में सुंदरी वृक्ष पाए जाते हैं। गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा का रॉयल बंगाल टाइगर प्रसिद्ध है भारत में जीव सुरक्षा अधिनियम सन 1972 में लागू किया था भारत एकमात्र देश है जहां पर शेर तथा बाघ दोनों पाए जाते हैं। गुजरात का गिर जंगल भारतीय शेरों का प्राकृतिक वास है बाघ मध्य प्रदेश , झारखंड ,पश्चिम बंगाल के सुंदरवन तथा हिमालई क्षेत्रों में पाए जाते हैं ।
- घड़ियाल केवल भारत में पाया जाता है
- अपने देश की पादप और जीव संपत्ति की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं
- देश में 18 जीव मंडल निचय आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गए हैं इनमें चार सुंदरबन (पश्चिम बंगाल) ,नंदा देवी (उत्तराखंड),मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु)और नीलगिरी ( केरल,कर्नाटक तथा तमिलनाडु की गणना विश्व के जीव मंडल निचय में की गई है।
2. निलगिरी संरक्षित जैविक क्षेत्र –तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक
3. नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान एवं बायोस्फीयर रिजर्व–उत्तराखंडम
4. मन्नारकी खाड़ी – तमिलनाडु
5. नोकरेक – मेघालय
7. सिमलिपाल –उड़ीसा
8. दिहंग-दिबंग –अरुणाचल प्रदेश
9. पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व – मध्य प्रदेश
10. अचानकमार- अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़
11. कच्छ का रण – गुजरात
12. कोल्ड डेज़र्ट हिमाचल प्रदेश
13. कंचनजंघा – सिक्किम
14. अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व – केरल, तमिलनाडु
15. बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र – अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
16. डिब्रू-सैखोवा – असम
17. शेषचलम पहाड़ियाँ –आंध्र प्रदेश
18. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान – मध्य प्रदेश
19. मानस – असम
भारतीय नदियों को दो मुख्य वर्गों में बांटा गया है
हिमालय नदियां तथा प्रायद्वीपीय नदियां
हिमालय की नदियां बारहमासी बहती रहती हैं जिनमें पानी पर्वतीय बर्फ पिघलने से मिलता है। हिमालय की दो प्रमुख नदियां सिंधु तथा ब्रह्मपुत्र पर्वतीय संकला के उत्तरी भाग से निकलती हैं हिमालय की नदियां सिंधु,गंगा ,ब्रह्मापुत्र आदि है सिंधु नदी का उद्गम स्थल मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में है और सिंधु नदी भारत में जम्मू कश्मीर के लद्दाख जिले में प्रवेश करती है तथा सिंधु नदी भारत से होती हुई पाकिस्तान जाती हैं और फिर अंत में अरब सागर में मिल जाती हैं भारतीय क्षेत्र में बहने वाली सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियों में सतलुज , व्यास, रावी, चेनाब और झेलम हैं।
प्रायद्वीपीय नदियां अधिकतर मौसमी क्योंकि इनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है प्रायद्वीपीय नदियां अधिकतर पश्चिमी घाट से निकलती हैं तथा बंगाल की खाड़ी की ओर बहती हैं
- उत्तर पूर्वी भारत में लगभग 400 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा होती है
- पश्चिमी राजस्थान पंजाब ,हरियाणा ,गुजरात के भागों में 60 सेंटीमीटर से भी कम वर्षा होती है
Q:–किस स्थान पर विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है?
Ans:-कमेंट में लिखे
प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
12 जैव विविधता के कारण भारत विश्व के मुख्य देशों में से एक है भारत में 47000 विभिन्न जातियों के पौधे पाए जाते हैं इसके कारण भारत दसवें स्थान पर आता है एशिया में चौथे स्थान पर आता है भारत में 15000 फूलों के पौधे हैं जो विश्व का 6 % है बिना फूल के पौधे (फर्न, शैवाल तथा कवक) है। 89000 जातियों के जानवर भारत में पाए जाते हैं
धरातल भू भाग तथा मृदा से मिलकर बनता है
पर्णपाती बन नदियों के डेल्टा क्षेत्र में पाए जाते हैं
पर्वतों के ढालानो पर शंकुधारी वन पाए जाते हैं
जलवायु तापमान + सूर्य का प्रकाश + बर बर्षा से मिलकर बनता है
No comments:
Post a Comment
जनरल विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र,
विभिन्न परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर ,वन लाइनर प्रश्न और उत्तर