07 April, 2021

अप्रैल महत्वपूर्ण जानकारी

 April Important days

1 अप्रैल को उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस मनाया जाता है।इस साल 83 वां उत्कल दिवस या ओडिशा का स्थापना दिवस मनाया गया है।1 अप्रैल, 1936 को भाषाई आधार पर किया गया था।

मोपिन फेस्टिवल अरुणाचल प्रदेश, भारत के गैलो जनजाति विशेष रूप से जनजातियों के गैलो समूह द्वारा मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है जो पूर्वी सियांग और पश्चिम सियांग जिलों में रहता है। यह मार्च-अप्रैल और गालो जनजाति के लिए नए साल के अनुरूप "लुमी" और "लुकी" के गैलो महीनों में आयोजित कटाई के मौसम का उत्सव है। गालो जनजाति एक एनिमेटेड धर्म का पालन करती है जिसे डोनी-पोलो कहा जाता है। महिलाएं अपने सफ़ेद कपड़े पहने हुए धीमे और सुंदर नृत्य प्रस्तुत करती हैं।

3 अप्रैल से ट्यूलिप फेस्टिवल हसीन पहाड़ों के बीच कश्मीर में 3 अप्रैल से ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. कश्मीर टूरिज्म बोर्ड की ओर से हर साल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है.

राष्ट्रीय समुद्री दिवस भारत (India) में  (National Maritime Day) हर साल 5 अप्रैल को मनाया जाता हैै 

 

वर्ल्ड हेल्थ डे हर साल की तरह इस वर्ष भी 7 अप्रैल को मनाया जाएगा 7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी. विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ (WHO) के नाम से जाना जाता हैं. इसका मुख्‍य कार्य विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है. विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत साल 1950 में हुई थी. . इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम है, 'एक निष्‍पक्ष और स्‍वस्‍थ दुनिया का निर्माण' (Building A Fairer, Healthier World) करना. डब्ल्यूएचओ के स्थापना दिवस को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. 

25 अप्रैल World Malaria Day 2021 पहली बार 'विश्व मलेरिया दिवस' 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। मलेरिया प्लाजमोडियम परजीवी की वजह से होता है.ये परजीवी मलेरिया वैक्टर के रूप में  जानी जाने वाली मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से मानव शरीर की रक्त वाहिकाओं में फैलता है. इस साल की थीम शून्य मलेरिया लक्ष्य तक पहुंचना’ है. 


15 अप्रैल को वर्ल्ड आर्ट डे (विश्व कला दिवस) कलाऔर संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है। 

विश्व पुस्तक दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाता है 

24अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पंचायती राज व्यवस्था को संस्थागत स्वरूप दिया गया और इसके लिए संविधान में 73वां संशोधन किया गया और इसी दिन से यह प्रभाव में आया। पंचायती राज मंत्रालय प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन संविधान में 73वें संशोधन के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था अस्तित्व में आई थी। स्रोत pib


21 अप्रैल विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस सिविल सर्विस डे 21 अप्रैल को मनाया जाता है क्योंकि 1947 में इसी दिन, देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया था। उन्होंने लोक सेवकों को 'भारत का स्टील फ्रेम कहा था।


25 अप्रैल World Malaria Day 2021 पहली बार 'विश्व मलेरिया दिवस' 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। मलेरिया प्लाजमोडियम परजीवी की वजह से होता है.ये परजीवी मलेरिया वैक्टर के रूप में  जानी जाने वाली मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से मानव शरीर की रक्त वाहिकाओं में फैलता है.इस साल की थीम शून्य मलेरिया लक्ष्य तक पहुंचना’ है. 

International Dance Day 29 April 2021 रिफार्मर महान नर्तक जीन जोर्जेस नावेरे की याद में आज यानी 29 अप्रैल को अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।इस दिन को मनाने का उद्देश्य नृत्य की शिक्षा और उसके आयोजनों में भागीदारी के लिए प्रहोत्सान बढ़ाने के लिए मानाया जाता है।अंतरराष्ट्रीय नाट्य संस्थान ने साल 1982 में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को मनाने का फैसला किया था। इस साल की थीम 'पर्पज ऑफ डांस यानी नृत्य का उद्देश्य' है। 
















 


No comments:

Post a Comment

जनरल विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र,
विभिन्न परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर ,वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

Featured Post

मुख्य फसले

चावल की फसल चावल विश्व की मुख्य खाद्य फ़सल है। यह उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेशों का मुख्य आहार है। चावल के लिए उच्च तापमान, अधिक आ...