04 June, 2021

जल जलप्रपात,वायुमंडल का संघटन,विभिन्न प्रदेशों में घासस्थल,कृषि

जल जलप्रपात 
विश्व में हज़ारों छोटे-छोटे जलप्रपात हैं। सबसे ऊँचा जलप्रपात दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला का एंजेल जलप्रपात है। अन्य जलप्रपात उत्तरी अमेरिका में कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित नियाग्रा जलप्रपात है और अफ़्रीका  में जांबिया एवं जिंबाबवे की सीमा पर स्थित विक्टोरिया जलप्रपात हैं।

वायुमंडल का संघटन
पृथ्वी चारों ओर से व्याप्त गैसीय तथा वायु की घनी चादर से घिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहते हैं। , जो पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण पृथ्वी के साथ संलग्न है वायुमंडल अनेक गैसों का मिश्रण है नाइट्रोजन 78% तथा अॉक्सीजन 21% एेसी दो गैसें हैं, जिनसे वायुमंडल का बड़ा भाग बना है। कार्बन डाइअॉक्साइड, हीलियम, ओज़ोन, आर्गान एवं हाइड्रोजन कम मात्रा में पाई जाती हैं। इन गैसों के अलावा धूल के छोटे-छोटे कण भी हवा में मौजूद होते हैं। तथा 
वायुमंडल पाँच परतों में वाटा गया जो है।

क्षोभमंडल
इसकी औसत ऊँचाई 13 किलोमीटर है। हम इसी मंडल में मौजूद वायु में साँस लेते हैं। सभी वायुमंडलीय या मौसमी घटनाएँ इसी मण्डल में घटित होती हैं
 जैसे– वर्षा, कुहरा एवं ओलावर्षण इसी परत के अंदर होती हैं।

समतापमंडल 
क्षोभमंडल के ऊपर का भाग समताप मंडल कहलाता है। यह लगभग 50 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैला है। यह परत बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त होती है। समतापमण्डल में तापमान लगभग समान रहता है लेकिन ऊँचाई बढ़ने के साथ इसका ताप बढ़ने लगता है इसके फलस्वरूप यहाँ की परिस्थितियाँ हवाई जहाज़ उड़ाने के लिए आदर्श होती हैं। समताप मंडल में महत्त्वपूर्ण ओज़ोन गैस की परत होती है। यह परत सूर्य से आने वाली हानिकारक गैसों से हमारी रक्षा करती है।

मध्यमंडल: 
यह समताप मंडल के ठीक ऊपर वाली परत होती है। यह वायुमंडल की तीसरी परत है। यह लगभग 80 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैली है। अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्का पिंड इस परत में आने पर जल जाते हैं।

बाह्य वायुमंडल:
 बाह्य वायुमंडल में बढ़ती ऊँचाई के साथ तापमान अत्यधिक तीव्रता से बढ़ता है। आयन मंडल इस परत का एक भाग है। यह 80 से 400 किलोमीटर तक फैला है। रेडियो संचार के लिए इस परत का उपयोग होता है। वास्तव में पृथ्वी से प्रसारित रेडियो तरंगें इस परत द्वारा पुन: पृथ्वी पर परावर्तित कर दी जाती हैं।

बहिर्मंडल 
 वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत को बहिर्मंडल के नाम से जाना जाता है।यह वायु मण्डल की सबसे बाहरी परत है, जो अंततः अन्तरिक्ष में जाकर मिल जाती है |
 यह वायु की पतली परत होती है। हल्की गैसें जैसे–हीलियम एवं हाइड्रोजन यहीं से अंतरिक्ष में तैरती रहती हैं।

विभिन्न प्रदेशों में घासस्थल 

उष्णकटिबंधीय घासस्थल

पूर्वी अफ़्रीका - सवाना

ब्राजील - कंपोस

वेनेजुएला - लानोस

शीतोष्ण कटिबंधीय घासस्थल

अर्जेन्टीना - पैंपास

उत्तरी अमेरिका - प्रेअरी

दक्षिण अफ़्रीका - वेल्ड

मध्य एशिया - स्टेपी

आस्ट्रेलिया - डान

प्रयरी

उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास स्थल को  कहते हैं पश्चिम में रॉकी पर्वत एवं पूर्व में ग्रेट लेक से गिरे हुए प्रयरी संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा के कुछ भागों तक फैले हैं  

अफ्रीका के शीतोष्ण घास स्थल को वेल्ड कहते हैं ।

कृषि 

यह एक प्राथमिक क्रिया है। फ़सलों, फलों, सब्ज़ियों , फूलों को उगाना और पशुधन पालन इसमें शामिल हैं। विश्व में पचास प्रतिशत लोग कृषि कार्य में संलग्न हैं। भारत की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। कुछ विभिन्न कृषि के नाम ।

  • एग्रीकल्चर (कृषि)

मृदा की जुताई, फ़सलों को उगाना और पशुपालन का विज्ञान एवं कला है। इसे खेती भी कहते हैं।

  • सेरीकल्चर (रेशम उत्पादन)

रेशम के कीटों का वाणिज्यिक पालन। यह कृषक की आय में पूरक हो सकता है।

  • पिसीकल्चर (मत्स्यपालन)

विशेष रूप से निर्मित तालाबों और पोखरों में मत्स्यपालन।

  • विटिकल्चर (द्राक्षा कृषि)

अंगूरों की खेती।

  • हॉर्टीकल्चर (उद्यान कृषि)

वाणिज्यिक उपयोग के लिए  सब्ज़ियों, फूलों और फलों को उगाना।


























No comments:

Post a Comment

जनरल विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र,
विभिन्न परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर ,वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

Featured Post

मुख्य फसले

चावल की फसल चावल विश्व की मुख्य खाद्य फ़सल है। यह उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेशों का मुख्य आहार है। चावल के लिए उच्च तापमान, अधिक आ...